फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम मशीन काट उड़ाए 11 लाख रुपये

विज्ञापन
होडल में एटीएम मशीन की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। पुन्हाना मोड़ स्थित लघु सचिवालय के निकट लगी एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को बदमाशों ने सोमवार देर रात गैस कटर से काट दिया और उसमें रखे 11 लाख, एक हजार रुपये चुराकर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंगलवार शाम तक पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मशीन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मारकर खराब कर दिया था। एटीएम काटकर रुपये ले जाने की घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी, सीआईए पुलिस, थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह पुलिस ने जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

पुन्हाना चौक पर डीएसपी कार्यालय के निकट एक दुकान में एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम मशीन लगी हुई है। बताया जाता है उक्त एटीएम मशीन की सुरक्षा के लिए दिन के समय दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाश एटीएम मशीन के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। खास बात यह रही कि जहां बदमाशों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसके निकट ही डीएसपी का कार्यालय भी है तथा चौराहे से मेवात, नूंह, होडल व अन्य जगहों पर आने जाने वाले वाहनों का आवागमन लगा रहता है, लेकिन एटीएम मशीन से नकदी चुराते समय किसी को भी भनक तक नहीं लगी।
एटीएम मशीन से रुपये चोरी किए जाने की घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को सुबह मिली तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां पहुंचते ही जांच शुरू कर दी तथा डाग स्कावयड व फिंगर प्रिंट एक्टसपर्ट की टीम को मौके पर बुलवाया। आसपास भी पुलिस ने इस बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

मामले के खुलासा के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही हैं। एटीएम मशीन में लगभग 11 लाख रुपये की नकदी थी। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जांच जारी है। पुलिस टीम को इस मामले का तुरंत खुलासा करने के लिए सक्रिय कर दिया गया है। कई स्थानों पर जाकर छापे भी मारे गए हैं।
-विवेक चौधरी, डीएसपी
नहीं रुक रही एटीएम काटने की घटनाएं
जिले में एटीएम काटकर और उखाड़कर रुपये चोरी करने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बदमाश जहां मौका मिलता है, इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले बदमाशों ने पलवल में दो तीन स्थानों पर एटीएम काटकर रुपये निकालने की घटनाओं को अंजाम दिया था। गांव औरंगाबाद में भी बदमाश एटीएम मशीन को काटकर उसमें से नकदी चुराकर ले गए थे। इसी तरह करीब 33 लाख रुपये से भरे एटीएम मशीन को हसनपुर से उखाड़ कर ले गए थे। लोगों का कहना है कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर न तो बैंक अधिकारी गंभीर नजर आते हैं और न ही पुलिस व प्रशासन। रात के समय एटीएम मशीनों पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं होता है और न ही पुलिस की तरफ से कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें