फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर घायल महिला की मौत
विज्ञापन

- 17 मई को किशोरपुर रोड पर बकरियों को चराने के दौरान लगी थी टक्कर
पलवल। सड़क किनारे बकरी चराने के दौरान कार की टक्कर से बीते शुक्रवार घायल हुई 30 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सतवीर सिंह के अनुसार पलवल के गांव धतीर निवासी प्रहलाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 30 वर्षीय भतीजी गीता गत 17 मई को किशोरपुर रोड पर सड़क किनारे बकरियों को चरा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने गीता व बकरियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार बकरियों की मौके पर मौत हो गई और गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए गीता को पलवल के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जहां पर 21 मई को उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से एक घायल
हथीन। मिंडकौला चौकी क्षेत्र में कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के मित्र की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि गांव जनौली निवासी तरुण 20 मई को कार की चपेट में आ घायल हो गया था। तरुण के मित्र परम के बयान पर हथीन थाना पुलिस संबंधित कार का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखकर कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें