फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोर गिरोह का एक और बदमाश धरा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम चोर गिरोह का एक और बदमाश धरा, जेल भेजा
विज्ञापन

- 12 जनवरी को हसनपुर से उखाड़कर ले गए थे एटीएम को, 5 आरोपी पहले ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। सीआईए टीम ने एटीएम चोर गिरोह के एक और बदमाश दिलशाद उर्फ दिल्लु निवासी हुसैनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें उसकी निशानदेही पर उसके घर की टांड से लूट के 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को अज्ञात बदमाश हसनपुर से एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। इस संदर्भ में हसनपुर थाना में 457, 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। उक्त एटीएम में 32 लाख रुपये की राशि बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें उटावड निवासी अकबर, धौज निवासी समीम, टेडसपुर निवासी अजरूद्धीन, हुसैनपुर निवासी दिलशाद शामिल हैं। जबकि इनके अलावा शाहिद उर्फ अडवाणी निवासी खरखडी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएम चोरी के मामले में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें दिलशाद उर्फ दिल्लु पुत्र सोदान निवासी हुसैनपुर और तौफिक व साहुन निवासी हुसैनपुर फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए पलवल के एएसआई हकीमुद्धीन, हेड कांस्टेबल शाबिर हुसैन, कांस्टेबल नरेंद्र गश्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दिलशाद उर्फ दिल्लु बदमाश पलवल-नूंह रोड से गुजरने वाला है। सूचना मिलने पर टीम ने उक्त बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें