फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रक से टकराई कार, 500 मीटर तक घिसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार युवक घायल, ट्रक छोड़कर भागा चालक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मण्डकोला गांव के पास बुधवार रात ट्रक से टकराने के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। आरोप है कि ट्रक चालक ने कार में फंसे युवक की मदद करने के बजाय ट्रक आगे बढ़ा दिया और बाद में वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कार में मरौली गांव निवासी कृष्ण, टेकचंद उर्फ टिंकू, महेश और जतिन सवार थे। वे पलवल से तावडू जा रहे थे। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, कृष्ण ने शिकायत में बताया कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार पीछे से ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, टक्कर के बाद एक युवक कार में फंस गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे कार और उसमें फंसा युवक करीब 500 मीटर तक घिसटते चले गए। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मण्डकोला पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें