फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश धरे
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना पुलिस ने पातली रोड पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और सरिया बरामद की है। आरोपियों की पहचान बलराम उर्फ कल्लू निवासी गांव घुघेरा, कल्लन निवासी गांव ककराली और सुमित निवासी सौरोत कॉलोनी होडल के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि भवनकुंड चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को सूचना मिली की हुडा सेक्टर दो से पातली रोड स्थित नाले की पुलिया के समीप तीन बदमाश सवारियों से लूट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस टीम ने गाड़ी की बत्ती उतारकर मौके पर दबिश दी गई तो तीनों बदमाशों ने गाड़ी रोकने कहा। जैसे ही पुलिस टीम गाड़ी से बाहर आई, युवक उन्हें देखकर भागने लगे, तभी उन्हें दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें