फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उज्जैन से दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त इनोवा कार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उज्जैन से दर्शन करके अपने घर धनबाद लौट रहे परिवार की गाड़ी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक डीएलटी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई तथा उसके बच्चे, पति व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उनके परिजनों का इंतजार पुलिस द्वारा किया जा रहा है। शव को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सुबह करीब 5:30 बजे जब परिवार की गाड़ी रोजकामेव थाना क्षेत्र के खेड़ा-खलीलपुर के पास पहुंची तो एक डीएलटी गाड़ी से टकरा गई। इसमें अंजना वर्मा की मौत हो गई। जबकि सुनील, पियूष, आयुष, विकास व गाड़ी चालक दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजका मेव थान से जांच अधिकारी फतेह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है और वे झारखंड़ से नूंह के लिए चल दिए है। वे नूंह पहुंच कर बयान देंगे, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, तब तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें