फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार गायों से भरा कैंटर जब्त, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। कैंप थाना पुलिस ने पलवल-अलीगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर चार गायों से भरे कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर कैंटर व गायों को कब्जे में लिया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कैंटर में गायों को भरकर उत्तर प्रदेश से मेवात की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर भगतजी कॉलोनी के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद अलीगढ़ की ओर से कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक कैंटर रोककर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने चालक व परिचालक को पकड़ लिया। कैंटर चालकों की पहचान बिहार के गया निवासी राम कुमार और परिचालक गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी अभिषेक त्यागी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें