फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.80 करोड़ की लागत से बनेगा कैंप स्कूल का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने रविवार को राजकीय उच्च विद्यालय कैंप के भवन का शिलान्यास किया। यह भवन दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसमें दिव्यांग बच्चों को रैंप की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यो में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में जिले में नए मॉडल संस्कृति विद्यालय, कालेज व विश्वविद्यालय बनने से यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे। विधानसभा सत्र में उनकी मांग पर शिक्षा मंत्री ने यहां के महाविद्यालयों में परास्नातक की कक्षाएं भी जल्द आरंभ करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यह भवन डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें जमीनी तल के अलावा दो तल और बनेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अंडर पास का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसके बन जाने से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों को पलवल कैंप में राजमार्ग-19 को पार करने में आसानी होगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह, मुख्याध्यापिका पूनम देवी, पार्षद संजय छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें