फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को घर से बुलाकर शराब पिलाई और कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में दोस्त द्वारा शराब पिलाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव चिरावटा निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ललित बृहस्पतिवार देर शाम को किसी काम से कहीं गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। गांव के रहराना मोड़ के पास ललित का शव पड़ा मिला। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पता चला कि गांव निवासी चंद्र और उसके दो अन्य साथी उसके साथ थे। आरोप है कि चंद्र ने साथियों के साथ शराब पिलाकर उसके भाई की हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि गांव चिरावटा निवासी ललित नामक युवक की शराब पिलाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें