फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: व्यापारी को मिला धमकी भरा संदेश, पुलिस अलर्ट

Thu, 11 Jul 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी की बढ़ाई सुरक्षा, पहले भी मिल चुकी है धमकी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के व्यापारियों को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब शहर के माल गोदाम रोड स्थित एक पेय पदार्थ एजेंसी संचालक व्यापारी के फोन पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। लिखा गया है कि हमारा फोन नहीं उठाता। लगता है तेरा समय नजदीक आ गया है। फोन उठा लेना नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इससे पहले व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी भरे संदेश से व्यापारी दहशत में है। पुलिस ने सूचना मिलते ही व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। दुकान के बाहर पुलिस नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में व्यापारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा कड़ी कर दी है। आस पास पुलिस तैनाती कर गश्त बढ़ाई गई है। साइबर शाखा द्वारा संदेश भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में निरंतर गश्त कराई जा रही है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें