फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफर योजना... पात्र वाहन मालिकों को नए वाहन खरीदने पर मिलेगी 100 प्रतिशत एमवी टैक्स छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई सफर योजना शुरू की है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि योजना का उद्देश्य बीएस-4 और उससे पुराने ट्रकों एवं बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि पात्र वाहन मालिकों को नए वाहन खरीदने पर 100 प्रतिशत एमवी टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी, पांच प्रतिशत ब्याज सबवेंशन और पांच वर्षों तक फ्यूल वाउचर की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों पर 64 हजार से 2.56 लाख रुपये तक का एकमुश्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का संचालन नया सफर पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। बीएस-3 वाहनों को स्क्रैप करना जरूरी होगा, जबकि बीएस-4 वाहनों को एनसीआर से बाहर बेचा या स्क्रैप किया जा सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना से प्रदूषण में कमी आने के साथ परिवहन क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें