फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होटल स्टाफ से मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। होटल में शराब पीकर शोर मचाने से मना करने पर 10-12 आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ कर 97 हजार नकद व लाखों रुपये के दो मोबाइल फोन लूट लिए। शहर थाना पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर एक नामजद सहित 13 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार हरी नगर निवासी अरुण ने शिकायत दर्ज कराई है कि हुड्डा चौक स्थित उसके होटल में गांव धतीर निवासी अनुज डागर के नाम से एक कमरा बुक किया गया। रात के करीब पौने दो बजे अनुज डागर ने होटल में अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। युवकों ने होटल में पहुंचते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर काउंटर पर बैठे रूपन व सफाई कर्मी कान्हा ने उनसे शराब पीने व होटल में शोर मचाने से मना किया। इस पर अनुज बुरी तरह भड़क गया और उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना मिलने पर वह होटल पहुंचे और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे 85 हजार रुपए लूट लिए। उसकी जेब से 12 हजार दो सौर रुपये भी उन्होंने लूट लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें