फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के एक साल में ही टूटी नाले की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। एसडीएम द्वारा नालियों के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के चलते काम रुकवाने के बाद अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए नाले में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। पुराना जीटी रोड स्थित संजय कॉलोनी के समीप बना नाले की दीवार एक साल के भीतर ही टूटकर पानी में गिर गई। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने नाले में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। आद दिन इसमें बच्चे गिर जाते हैं।
विज्ञापन

बरसात का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ है। चार दिन पहले हुई एक बारिश ने नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से बाधित हैं तो कुछ क्षतिग्रस्त अवस्था हैं। संजय कॉलोनी से गुजर रहे नाले में दीवार टूट कर गिरने से अवरुद्ध होने का खतरा पैदा हो गया है। बीते साल जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस नाले की दीवार की बनाई गई थी। ईदगाह के समीप नाले की दीवार जमीन से काफी ऊंची हैं तथा साथ में रास्ता भी नहीं बनाया गया है।
रास्ते का पानी नाले में नहीं जाता, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करीब एक माह पूर्व जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाले की सफाई करवाई गई, तो करीब 50 फुट लंबी दीवार नाले में गिर गई। दीवार न होने से बच्चे व पशु नाले में गिर जाते हैं। लोगों को आरोप है कि नाला बनाते समय घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। पीली ईंटे लगाई गईं व नाममात्र ही सीमेंट का प्रयोग किया गया, जिससे पूरा नाला गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन

वर्जन-
नाले को बने हुए एक साल भी नहीं हुआ है और यह टूटने लगा। करीब 50 फीट दीवार टूटकर नाले में गिर गई है, बाकी बची दीवार पूरी तरह से झुक गई है, जो किसी भी समय नाले में गिर सकती है। नाले में गिरी दीवार की सामग्री को नहीं निकाला गया है, जिससे नाला अवरुद्ध हो रहा है। - वसीम, स्थानीय निवासी
नाले बनाते समय ठेकेदार से कई बार निर्माण सामग्री के सही इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया गया। अधिकारियों से भी शिकायत की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। दीवार न होने से दो बार नाले में बच्चे गिर चुके हैं। बार-बार पशु भी नाले में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। - सलीम, स्थानीय निवासी
संजय कॉलोनी से गुजरने वाली पलवल ड्रेन के शिकायत मुझे मिली है। मैंने नाले की दीवार का मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही नाले की मरम्मत करवा दी जाएगी। बारिश के बाद नाले का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। - त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें