फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेवात के पास कलंक धोने का मौका': महादेव मंदिर पहुंचे इमाम उमेर इलियासी, बोले- मुस्लिम करेंगे यात्रा का स्वागत

Sun, 21 Jul 2024 08:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी नूंह स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यात्रा जहां से गुजरे वहां मस्जिद के इमाम यात्रियों पर फूलों की वर्षा करें तथा यात्रा में आए श्रद्धालुओं को जलपान भी कराएं। 
विज्ञापन
डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी पहुंचे नल्हड़ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी नूंह स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। साथ ही इस यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील की।

विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा मेवात की हिंदू-मुस्लिम सांझी संस्कृति है। इसे हम सबको बरकरार रखना है। वो मेवात के तमाम मस्जिदों के इमामों से अपील करते हैं कि इस यात्रा में सकारात्मक भूमिका निभाएं। जहां से यात्रा गुजरे वहां मस्जिद के इमाम यात्रियों पर फूलों की वर्षा करें तथा यात्रा में आए श्रद्धालुओं को जलपान भी कराएं। इससे मेवात के ऊपर लगा पिछले साल का कलंक धुलेगा। यह मेवात के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। 

मुसलमान में जो डॉक्टर हैं, वह अपना फर्स्ट एड बॉक्स लेकर बैठें और जरूरतमंद को दवा दें। मेवात के लोगों से कांवड़ियों को लेकर भी अपील है कि वह कांवड़ियों को भी इज्जत करें। उन्हें भी जलपान कराएं। उनकी सेवा करें। अमन शांति को बढ़ावा दें। इसी में देश की तरक्की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जो फल-सब्जी व होटल पर नामांकित करने के आदेश दिए गए हैं वह मामला कोर्ट में है। उस पर टिप्पणी करना कोर्ट के निर्णय से पहले सही नहीं होगा। उन्हें प्रशासन से भी उम्मीद है कि वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। 
विज्ञापन


अमन कमेटी के लोग इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा करीब 20 जगह पर लोगों ने इस यात्रा का स्वागत करने की अनुमति ली है, जो एक बेहतर पहल है। यही हमारे देश की सच्ची तस्वीर है। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक खुर्शीद राजाका, जाहिद हुसैन चेयरमैन, डॉक्टर मकसूद अहमद, एजाज खान काटपुरी, सरदार गुरचरण सिंह मलिक, नरेन्द्र पटेल, बीरपाल कलियका, योगेश शर्मा, कमल गोयल, कुलवंत बघेल सहित में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें