फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नगीना में धूमधाम से निकली ब्रजमंडल अभिषेक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना खंड में ब्रजमंडल अभिषेक यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल रहा और जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान कराकर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का पहला पड़ाव बड़कली चौक रहा, जहां ब्राह्मण जागृति समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा और सतपाल सैनी के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। वहीं, भादस में शौकत सरपंच, अंशुल सैनी और आचार्य हरि निवास की अगुवाई में श्रद्धालुओं का सत्कार हुआ। इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख आलम उर्फ मुंडल ने बड़कली स्थित कार्यालय पर, जाटका गांव के सरपंच वसीम ने मोड़ पर टेंट लगाकर, कंकड़ खेड़ी में ईशा चेयरमैन व जुनेद खान तथा मढ़ीखेड़ा में शिवराम व ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। हालांकि, यात्रा के दौरान नियम भी खूब टूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें