फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत का पुतला फूंकेगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में चल रहे किसानों के धरने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ब्राह्मणों पर आंदोलन में सहयोग नहीं करने और मंदिरों में चढ़ावे का हिसाब लिए जाने की बात कही थी। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष है। शनिवार को जिला ब्राह्मण समाज की बैठक पलवल ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। जिसमें सोमवार को उनका पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया। वहीं पुलिस को शिकायत देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष धर्म चंद सिहौल सहित उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि राकेश टिकैत ने ब्राह्मण समाज व मंदिरों पर जो टिप्पणी की है, वह बरदाश्त नहीं की जाएगी। यह आंदोलन सरकार के खिलाफ है। इसे सरकार व किसान आपस में निपटेंगे। उन्हें पलवल में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को पलवल ब्राह्मण धर्मशाला से महर्षि दयानंद आगरा चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। जिसके बाद उनका पुतला फूूंका जाएगा। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष शंभू पहलवान, तुहीराम भारद्वाज, ब्राह्मण नेता भूदेव शर्मा, वीरपाल दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, आजाद पाठक, अमन भारद्वाज, ललित मांदकौल, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, अविनाश शर्मा, सुरेश भारद्वाज, नेमचंद शर्मा, लक्ष्मी विहारी, केडी भरद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, गिर्राज पाठक, रवि शर्मा, अतुल पाराशर, पार्षद चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें