होडल। थाना पुलिस ने 9 अक्तूबर को लापता हुए एक युवक का शव को यूपी पुलिस की सहायता से छाता के जंगल में बने एक कुएं से बंद बोरी में बरामद किया है। पुलिस ने देर शाम छाता निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। सीओ छाता जगदीश काली रमण ने बताया कि होडल पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि छाता के जंगल में एक कुएं में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पहचान और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 15 अक्तूबर को गांव भुलवाना निवासी महिला सुनीता ने उसके भाई के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सुनीता ने कहा कि 9 अक्तूबर को उसका भाई रूपचंद घर से बाजार जाने की बात बोलकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। संवाद