फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कोटला झील में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कोटला झील में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सलंबा निवासी इब्राहिम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इब्राहिम पिछले करीब ढाई महीने से अपने घर से लापता था। बताया जा रहा है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को कोटला झील में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें