फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
आल्हापुर-फिरोजपुर गांव के पास नाले में शुक्रवार को 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव डंपिंग यार्ड के नजदीक नाले में पड़ा मिला। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर नाले में पड़े महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पहचान होने के बाद ही महिला के बारे में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें