फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग टीमों के साए में हुई बोर्ड परीक्षा

Thu, 17 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल
विज्ञापन
परीक्षाएं - फोटो : फाइल
विज्ञापन
अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रहीं नकल की खबरों के बाद बृहस्पतिवार को शिक्षा बोर्ड के अधिकारी चेते। बृहस्पतिवार को शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्वाक्यड टीमों का साया रहा। इसके चलते नकल पर रोक लगती दिखाई दी। टीमों की उपस्थिति के चलते परीक्षा केंद्रों पर एक भी बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आया। अधिकारियों ने अमर उजाला से परीक्षा केंद्रों के फोटो के फुटेज भी लिए।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला में मोबाइल द्वारा पेपर आउट होने की खबर छपने के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव पंकज कुमार व उपायुक्त अशोक शर्मा ने अपनी एक जांच टीम भेजी और अमर उजाला से संपर्क कर फोटो मांगे।  टीम ने बताया कि उपायुक्त व बोर्ड के सचिव पंकज ने विस्तार में इसकी जानकारी मांगी है और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अमर उजाला संवाददाता ने उपायुक्त को बताया कि परीक्षा केंद्र में एक व्यक्ति फोन लेकर अंदर आता है और पूरे पेपर का फोटो खींचकर बाहर ले जाता है। बाहर आने के बाद वह व्यक्ति उस पेपर को आउट कर देता है। यह सब खेल ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के सामने चल रहा था और शिक्षक मूकदर्शक बने आराम से खड़े थे। इस बात को बोर्ड अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया है। बोर्ड के सचिव पंकज का कहना है कि आप हमें वह फोटो और वीडियो की क्लिप दे दें, इस पर कार्रवाई होगी। अगर यह बात सत्य पाई जाती है तो परीक्षा केंद्र के शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस की सख्ती के बाद भी शिक्षक अंदर से खूब नकल करा रहे हैं। खुद शिक्षक परीक्षार्थियों को नकल करने के लिए पर्ची दे रहे हैं।
विज्ञापन


उड़नदस्ते रहे सक्रिय :
बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग सचिव के उड़नदस्ते के अलावा उपायुक्त, डीईओ समेत दर्जन भर उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर घूमते रहे। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते में आए छाबड़ी ने बताया कि अमर उजाला में छपी खबरों के चलते सचिव ने हथीन में भेजा है। हथीन में गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिल रही हैं। वहीं, उपायुक्त की जांच टीम में आए यशपाल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त ने उन्हें अमर उजाला में छप रही खबरों के चलते यहां जांच करने भेजा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें