फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पातली में देह शामलात की जमीन मामले में दोबारा खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-झगड़े के दौरान हुई 15 - 16 राउंड फायरिंग, जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार
-तीन के हाथ-पैर टूटे, दो अन्य गंभीर रूप से हुए घायल, फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल
-अवैध कब्जे के विरोध में चल रहा था धरना, दूसरे पक्ष पर साथियों के साथ हमले का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गांव पातली में देह शामलात की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शुक्रवार को दोबारा हिंसक संघर्ष हो गया। अवैध कब्जे के विरोध में चल रहे धरने में शामिल लोगों पर दूसरे पक्ष ने लाठी, डंडे, तलवार आदि से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों मेंं करीब 15-16 राउंड फायरिंग हुई। अचानक हुए हमले में हमले में विनोद और सरपंच विपिन के दोनों हाथ-पैर टूट गए। राहुल के भी दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। लक्ष्मण के कूल्हे में गंभीर चोट है और मन्नू को भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में घायलों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
गांव की 14-15 एकड़ शामलात जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा है। विवाद इस बात पर गहराया कि आरोपी अशोक इस जमीन के आगे के हिस्से की 700 गज क्षेत्र पर भी कब्जा करना चाहता था। यह भी आरोप है कि अशोक ने इस जमीन पर कब्जा व बाउंड्री करवाने के नाम पर किसी अन्य गांव के कुलवीर से दो करोड़ रुपये लिए थे। इसी के विरोध में दूसरे पक्ष के लोग धरना दे रहे थे। हमले और फायरिंग के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अशोक के साथ करीब 70-80 लोग इस हमले में शामिल थे। कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिनमें सचिन और बलराम के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

-


पातली में पहले भी हो चुका है खूनी संघर्ष, जनवरी में चली थीं 40 राउंड गोलियां



गांव पातली में शुक्रवार को हुए हिंसक झड़प और फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। छह जनवरी 2025 को भी इसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। उस समय भी हथियारों से लैस हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। 6 जनवरी की दोपहर करीब सवा 12 से साढ़े 12 बजे के बीच चार-पांच गाड़ियों में सवार हथियारबंद लोग गांव पातली खुर्द पहुंचे थे। आरोपियों ने वहां अवैध तरीके से कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया। जब गांववालों ने इसका विरोध किया, तो कुलबीर, तरुण और शिव कुमार सहित करीब 10 लोगों ने उन पर सीधी फायरिंग की। उस समय हमलावरों ने गांववालों का पीछा कर करीब 40 राउंड फायर किए। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा था। शहर थाना पुलिस ने कुलबीर, तरुण और शिव कुमार सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

वकीलों ने किया था प्रदर्शन, एसपी का फूंका था पुतला
गांव पातली में छह जनवरी को हुए फायरिंग कांड में कुछ वकीलों के नाम सामने आने के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई थी। पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोधस्वरूप वकीलों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना उचित जांच के उनके साथियों पर केस दर्ज किया है, जबकि असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसपी का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

-
-पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के नाम व पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आगे की कार्रवाई जारी है।
चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें