फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने तीन गो तस्करों को दबोचा, 29 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक समेत तीन तस्कर ट्रक में गोवंश भरकर राजस्थान व मेवात ले जा रहे थे
विज्ञापन


पलवल। थाना कैंप पुलिस ने गो तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केएमपी एक्सप्रेसवे पर तीन गो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 29 गोवंश बरामद किया है। आरोपियों की पहचान भूरा, जिला संभल, यूपी ,आदिल व आरिश निवासी जिला अमरोहा यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 27 मार्च की रात पुलिस की टीम कुशलीपुर फ्लाईओवर के पास मौजूद थी। इसी दौरान गोरक्षा दल के सदस्यों ने सूचना दी कि कुछ तस्कर ट्रक में गायों को तस्करी कर राजस्थान और मेवात ले जाने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रक के अगले टायर पर गोली चलाई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में फंस गया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भागने लगे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो पाया कि सभी गोवंश क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांधे हुए थे। गोरक्षा दल और पुलिस की मौजूदगी में सभी गोवंश को मर्रोली गांव स्थित बाबा गोलम दास गोशाला में सुरक्षित भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें