फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, खिलाड़ियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। खंड शिक्षा विभाग हथीन की ओर से तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुराका में किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया, विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

खंड शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिताएं 25 जुलाई तक चलेंगी। पहले दो दिनों में लड़कों की एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जबकि 25 जुलाई को लड़कियों की सभी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ खेल खेलने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया ने कहा, खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए तथा खेलों के माध्यम से अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में सीआरसी कंवरभान, प्रवक्ता नरसिंह, जितेंद्र सिंह, परवीन कुमार, डीपीई वेदराम शर्मा, संजय, प्रताप यादव, सुरेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, साक्षी सहित अनेक शिक्षक एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें