पलवल में आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Palwal
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
पलवल/ होडल। डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पवन अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक नई दिशा देते हुए संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। बाबा साहब ने कहा था कि अगर व्यक्तिगत हित, देशहित से टकराएगा तो मैं देशहित को प्राथमिकता दूंगा। पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने कहा कि अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को भाजपा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर महेश भारद्वाज, शिव कुमार, सावंत सिंह, वैभव अग्रवाल और सुरेश आनंद आदि मौजूद रहे। वहीं, होडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भुलवाना स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम पर रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के महंत धर्मान्दपुरी महाराजा ने की और संचालन प्राध्यापक मोतीराम ने किया। इस अवसर पर प्रभाती लाल, किशन मेंबर, रामप्रसाद, कृष्ण, अनिल कुमार, गोविंदा, विशाल, सूबेदार, किशन लाल, हरीश आदि मौजूद रहे।