फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल से बाहर जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से बाहर जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

पलवल। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने इसके लिए दिल्ली-फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक करने की योजना बनाई है, ताकि जिले में कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है तो सभी लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिले के लोग इन जगहों पर रोज आवश्यक कार्य के लिए जाते हैं। इस कारण पलवल में भी कोरोना का कहर बढ़ सकता है। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें