फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गुरुग्राम नहर से पानी चोरी पर सख्ती, 20 स्थानों से अवैध पाइप उखाड़े

विज्ञापन
नहर में पानी चोरी के लिए डाले गए पाइपों को उखाड़ते सिंचाई विभाग के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
गुरुग्राम नहर से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सिंचाई विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। विभाग की टीम ने नहर में अवैध रूप से डाले गए पाइपों को उखाड़कर जब्त कर लिया। अभियान के दौरान करीब 20 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पानी चोरी के लिए लगाए गए पाइप हटाए गए। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित चौहान ने बताया कि नहर का पानी अवैध रूप से मोड़ने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि सिंचाई के पानी की चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छांयसा गांव के पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह ने जिला समाधान शिविर में नहर से पानी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध पाइप हटाकर पानी चोरी पर शिकंजा कस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें