फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल/हथीन। भाजपा जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता और जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी और जिम्मेदारियां सौंपी। फनींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि अभियान के तहत जिला, मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें 25 गतिविधियां शामिल हैं। जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने कहा कि अभियान को पलवल जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश नायर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, हथीन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक में अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें