फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीएचसी की बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आरोप है कि मशीन खराब होने के कारण कुछ कर्मचारी अपनी मर्जी से ड्यूटी पर आते-जाते हैं। इसका असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई बार मरीजों को समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाते।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिलने पर एक मेडिकल अफसर और स्टाफ के दो सदस्यों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद हाजिरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मशीन को ठीक कराया जाना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द मशीन ठीक कराने और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट

बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। - डॉ. संजय शर्मा, एसएमओ, सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें