पलवल। रेवाड़ी से टैंकर में तेल लेकर आ रहे चालक से बाइक सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर नकदी व मोबाइल लूट लिया। गदपुरी थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हनीश खान के अनुसार बल्लभगढ़ के फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी रघुनंदन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 सितंबर को वह साथी चालक शिवुजल निवासी गांव कुदरिया (वाराणसी) व हेल्पर सुरेंद्र गांव नौचाना जिला रेवाड़ी के साथ रेवाड़ी से टैंकर में तेल लेकर गांव डीग स्थित पेट्रोल पंप पर आ रहे थे। रात करीब 10 बजे जब गांव सहराला के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर चार बदमाश आए और टैंकर रुकवा लिया। उन्होंने गन प्वाइंट पर लेते हुए पीड़ित से 3 हजार रुपये व साथी चालक व हेल्पर से मोबाइल लूट लिया। संवाद