होडल। जीटी रोड स्थित पुन्हाना चौक के पास रविवार को धान से लदे एक ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। नवल किशोर में पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसका भाई जगत सिंह रविवार शाम पुन्हाना चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास धान से भरे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। संवाद