पलवल। अलावलपुर गांव निवासी रजत की बाइक सब्जी मंडी चौक से चोरी हो गई। रजत बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था, लौटा तो वहां बाइक नहीं थी। पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल की और कैम्प थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद