फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, व्यवस्था बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई दरोगा की बाइक का चालान काटने पर मंगलवार को थाने के बाहर कर्मियों ने डाल दिया था कूड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सफाई कर्मचारियों एवं स्थानीय पुलिस का विवाद बुधवार को सुलझ गया। विवाद सुलझ जाने के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी और थाने के गेट के पास लगाए गए कूड़े के ढेर को उठवाया गया। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल के कारण शहर के सभी 14 वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी, जगह-जगह कूड़ा-करकट के ढेर लग गए थे।
हथीन नगरपालिका के सफाई दरोगा की बाइक का पुलिस ने 22 हजार रुपए का चालान काट दिया था। जिससे नाराज होकर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा-करकट भरकर हथीन थाने के मुख्य द्वार के पास कूड़ा डाल दिया था और साथ ही हड़ताल करने की घोषणा की थी। नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत भी नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए थे और 6 जून को मुख्यमंत्री के पलवल आगमन पर मुख्यमंत्री से हथीन पुलिस द्वारा लोकल लोगों को चालान कर परेशान करने के संदर्भ में शिकायत करने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर उक्त मामला काफी वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हथीन थाना प्रभारी के कार्यालय में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिकिशन व शहर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार एवं चेयरपर्सन रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत, नगरपालिका सचिव देवेंद्र कुमार, पार्षद राकेश गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सौरभ सिंगला, बीजेपी के मण्डल महामंत्री हरकेश शर्मा, मार्कीट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन नरेश चन्द सिंगला, सफाई दरोगा भारत समेत अन्य सफाई कर्मचारियों के मध्य सकारात्मक माहौल में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि अकारण किसी भी दोपहिया वाहन चालक का चालान नहीं काटा जाएगा। जिस पर पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। सफाई कर्मचारियों ने भी अविलंब अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें