फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्थान के अलवर से गांव औरंगाबाद आ रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अटोहां मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर स्थित दयानगर निवासी मंगल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेटे अक्षय की शादी पलवल के गांव औरंगाबाद में हुई थी। उसके तीन साल की बेटी है। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। पलवल में केएमपी इंटरचेंज के पास अटोहां मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय के सिर में गंभीर चोट आई। अक्षय को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें