फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर अपने ही साले को ठगा

Wed, 26 Oct 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही साले को झांसा देकर 65 हजार रुपये ठग लिए। विदेश न जाने पर जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस की दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


असावटी गांव निवासी मुबारक पुत्र गोवर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 25 अगस्त 2015 को वह अपनी बहन की ससुराल गावं नखरौला गया था। जहां उसके जीजा आबित ने उससे कहा कि उनके गांव का कबीर उर्फ अंदू नौकरी व काम के लिए लोगों को विदेश भिजवाता है। जिस पर मुबारक विदेश जाने के लिए तैयार हो गया। 

जीजा आबिद ने उसकी मुलाकात कबीर से कराई और विदेश भेजने के लिए 90 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। जिसके लिए पांच हजार रुपये व कागजात 28 अगस्त 2015 को कबीर को दे दिए। इसके बाद कबीर ने उसका मेडिकल कराया, व आठ सितंबर को 60 हजार रुपये और ले लिए। 
विज्ञापन


मुबारिक के अनुसार कबीर ने उसे वीजा नंबर दिया और कहा कि एक माह बाद उसके कागजात पूरे होने पर विदेश भेज दिया जाएगा, लेकिन समय बीतने के बावजूद नहीं भेजा गया। जब उसने नेट पर वीजा की जांच की तो पता चला की वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। 

उसने जब दोबारा कबीर व आबिद से बात की तो उसने गाली-गलौज की और पैसे वापस मांगने पर जाने से मारने की धमकी दी। सदर थाना एसएचओ संदीप मोर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं, जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें