पलवल-हसनपुर बस सेवा की झंड़ी दिखाकर शुभारंभ करते दीपक मंगला।
- फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को पलवल-हसनपुर बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस असावटा, सैलोटी, नांगल ब्राह्मण, हिदायतपुर, लाडियका, रूंधी व दीघोट होते हुए हसनपुर जाएगी। ग्रामीण रूट पर बस चलने से गांवों के लोगों ने खुशी जताई है।
इस मौके पर मंगला ने कहा कि उक्त गांवों के लोगों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने बस सुविधा उपलब्ध करवाकर एक अच्छी शुरूआत की है। बस सुविधा के शुरू होने इस रूट पर पड़ने वाले आस-पास के गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में गांवों को लोगों ने फूलमाला पहनाकर मंगला का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन पलवल एनके गर्ग, डीआई धर्मवीर रावत व प्रधान राजवीर सौरोत सहित कई बीजेपी नेता व अधिकारी मौजूद रहे।