फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलागढ़ में हुआ धर्म प्रचार यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलागढ़ में हुआ धर्म प्रचार यात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन

पलवल। गांव धौलागढ़ में सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा का बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान दयालमुनि ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान की भूमिका संदीप भारद्वाज ने निभाई। यात्रा संयोजक गंगाराम आर्य ने कहा कि मनुष्य को धर्मात्माओं की रक्षा, उन्नति व प्रियाचरण करना चाहिए। दूसरों के सुख-दुख, लाभ-हानि आदि को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए और अन्यायकारी बलवान से भी नहीं डरना चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकाश आर्य, जोगेंद्र सिंह फौजी, सतीश अत्री, कमला देवी, दिनेश भारद्वाज, मुकेश, कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल-खेल में दिए पढ़ाई के टिप्स
पलवल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुसलीपुर में बृहस्पतिवार को मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला मोटीवेटर सुभाष पालीवाल ने किया। अध्यक्षता मुख्याध्यापक सूरज सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने खेल-खेल व अभिनय के साथ पढ़ाई करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में छात्र अनिल, मनीष, सारथी, बोबी, दिनेश, आरती, तमन्ना, रितु व अंजलि ने कविता सुनाई। इस मौके पर सुशील बंसल, प्रिया रानी, सुनीता रानी, राजेश, राजेश कुमारी, सुधा शर्मा, शमशेर सिंह, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें