फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बूथ पर एक को गोलीमार लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल बूथ पर एक को गोली मारकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ मार्ग पर गांव रहीमपुर के पास टोल बूथ पर लगभग डेढ़ महीने पूर्व फायरिंग कर की गई लूटपाट की गुत्थी को सीआईए पलवल पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हजार रुपये की नकदी को भी बरामद लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव कुशलीपुर निवासी रोशन लाल ने 10 अप्रैल को चांदहट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव रहीमपुर के पास स्थित टोल बूथ पर कलैक्शन का काम करता है। रोशनलाल ने बताया कि उस दिन रात करीब साढ़े आठ बजे टोल बूथ पर दिन की कलैक्शन कर रहा था। इसके अलावा पास में ही दूसरे बूथ पर साथी दीन मोहम्मद टोल की पर्ची काट रहा था। उसी दौरान दो युवक टोल बूथ के अंदर आए और पीड़ित की छाती पर कट्टा लगाकर दिन की कलैक्शन के 13 हजार 500 रुपए लूट लिए। जब लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली टोल बूथ के अंदर लगी। शोर सुनकर चाय वाला फूलसिंह मौके पर आ गया। तो दूसरे युवक ने भी गोली चलाई। जो टोल बूथ में जाकर लगी और कुछ छर्रे फूलसिंह को लगे। आरोप है कि लुटेरे जाते समय जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए पलवल को सौंप दी। सीआईए पलवल में एएसआई के पद पर कार्यरत और जांच अधिकारी मोहम्मद यासिर ने बताया कि उन्हें सूचा मिली की बूथ पर लूट करने का आरोपी सिहोल गांव मोड़ के समीप मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सिहोल निवासी गजेंद्र उर्फ गजजू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें