फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 4 साल बाद अदालत के फैसले से बने पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के वार्ड 166 पुष्प विहार से भाजपा प्रत्याशी नरेश को पार्षद घोषित किए जाने के न्यायालय के फैसले पर दिल्ली भाजपा ने खुशी जताई है। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया। बिधूड़ी ने नरेश को पुष्प गुच्छ भेंट कर और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि चार वर्ष के संघर्ष के बाद न्याय मिला है। अरविंद केजरीवाल का एक और अराजक साथी पार्षद पद से हारा है। उन्होंने न्यायालय के फैसले पर खुशी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय की जीत बताया। वहीं, प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि न्यायालय ने वार्ड 166 पुष्प विहार से भाजपा प्रत्याशी नरेश को तत्काल प्रभाव से पार्षद घोषित कर बिल्कुल उचित निर्णय किया है। उन्होंने इस मामले में अधिवक्ता स्वास्तिक सिंह और अतुल सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने वार्ड की जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें