फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: क्लब के बाहर युवक पर पिस्टल ताना, किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल के क्लब के बाहर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक पर पिस्टल के बट से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित निखिल के अनुसार, क्लब से बाहर निकलते समय तीन-चार अज्ञात युवकों ने फॉर्च्यूनर कार से आकर उसे घेर लिया और एक युवक ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी। निखिल ने बताया कि इसी दौरान वहां से सेना के जवानों की बस गुजरी और उनके शोर मचाने पर आरोपी पिस्टल के बट से सिर पर वार कर फरार हो गए। घायल निखिल को अस्पताल ले जाया गया। नई दिल्ली जिला डीसीपी सचिन शर्मा के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में घटना कुछ सेकंड की है। शुरुआती जांच में शिकायतकर्ता द्वारा पूरे तथ्य न बता पाने की बात सामने आई है, जबकि पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें