फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन दिन से अंधेरे में बलई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। ग्राम बलई में ताली वाला ट्रांसफार्मर अत्यधिक ओवरलोड के कारण जल जाने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी किल्लत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी हारिश, वसीम, जेकम और सल्लू का कहना है कि गांव में हर महीने ट्रांसफार्मर जल जाता है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार अस्थायी मरम्मत करने के बजाय विभाग को यहां पर्याप्त क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करना चाहिए ताकि समस्या का हमेशा के लिए हल निकल सके।
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्धारित मानकों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर खराब होने पर 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी गांव अंधेरे में डूबा हुआ है और विभागीय स्तर पर कोई राहत नहीं दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक पार्षद वार्ड नंबर 04 शकीरा ने एसई पलवल को पत्र भेजकर तुरंत प्रभाव से पर्याप्त क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। पार्षद शकीरा ने कहा, जनता हर महीने बिजली संकट से जूझ रही है। अब केवल खानापूर्ति या अस्थायी मरम्मत मंजूर नहीं होगी, विभाग को स्थायी समाधान करना होगा।
विज्ञापन


मामले को लेकर एसडीओ दीपक कुमार ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें