फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटने के आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
होडल क्षेत्र के करमन टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने और 20 हजार रुपये लूटने के मामले में जिले की सत्र अदालत ने 25 वर्षीय आरोपी साद को नियमित जमानत दे दी है। सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता की अदालत ने शनिवार को आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, सात मई को ट्रक चालक मोहम्मद जैद को करमन टोल प्लाजा के पास तीन आरोपियों ने रोक लिया था। आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में होडल थाना पुलिस ने नौ मई को एफआईआर दर्ज की थी। अदालत ने पाया कि पुलिस जांच पूरी कर चालान पेश कर चुकी है। लूटा गया ट्रक और नकदी का कुछ हिस्सा भी बरामद हो चुका है। आरोपी नूंह जिले के गांव फरदारी का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें