फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मिठाई की दुकान के बाहर से बैग चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए मिठाई खरीदने गया था, बैंक से 1.5 लाख रुपये निकालकर बैग में रखे थे
विज्ञापन

- हेलमेट पहने बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप मार्केट में मंगलवार को एक युवक का बैग चोरी हो गया, जिसमें 1.5 लाख रुपये रखे थे। युवक बच्चों के लिए मिठाई खरीदने दुकान पर गया था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक के पास आकर बैग लेकर भाग गया। थाना कैंप प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार, रायदासका गांव निवासी रूपचंद ने शिकायत में बताया कि वह एसबीआई बैंक से 1.50 लाख रुपये निकालकर चिमनलाल स्वीट्स पर बच्चों के लिए मिठाई लेने गया था। जैसे ही वह मिठाई खरीद रहा था, एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक के पास आया और बैग में रखे पैसे लेकर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हेलमेट पहने रखा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बाइक पर आया था। आरोपी की पहचान के लिए आसपास की दुकानों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही मार्केट क्षेत्र में पुलिस गश्त को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें