फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बैंक से 1.35 लाख रुपये निकालकर लौट रहे मां-बेटे का बैग चुराया

Fri, 12 Jul 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला थाना के सामने जूस पीने के लिए रुके थे मां-बेटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे मां-बेटे का बैग महिला थाना के सामने से चोरी हो गया। बैग में 1.35 लाख रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। मां-बेटे थाने के सामने जूस पीने के लिए रुके थे, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार गांव फुलवाड़ी निवासी पूर्व सैनिक नवल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता भी सेना से सेवानिवृत थे। वह अपने मां सूरती देवी के साथ आगरा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकासी कराने गया था। उसकी मां ने अपने खाते से 1.35 लाख रुपये निकाले। रुपयों को बैग में रखकर वे अपने घर के लिए चल दिए। महिला थाना के सामने उसने अपनी बाइक रोकी और अपनी मां को जूस पिलाने लगा। इस दौरान उन्होंने अपना बैग बाइक पर रख दिया। जूस पिलाने के बाद उसने मुड़कर देखा तो बाइक से बैग गायब था। बैग में 1.35 लाख रुपये, बैंक की कॉपी और उसकी मां का आधार कार्ड भी था। शिकायत में कहा गया कि घटना महिला थाने के सामने की है, इसलिए सीसीटीवी की मदद से चोर को पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें