फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिजली मीटर उतारने गए कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। घुड़ावली गांव में बिजली निगम की टीम पर बकाया बिल की वसूली के दौरान हमला हो गया। टीम मुबारीक डेयरी पर बकाया वसूली और मीटर उतारने गई थी, जहां आरोपी आबिद ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उटावड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर प्रेम कुमार ने दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी ने कर्मचारियों को न सिर्फ गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उनके मोबाइल भी छीन लिए और फोन से सरकारी डेटा डिलीट कर दिया। इस दौरान आरोपी के परिवारजन भी मौके पर आ गए, जिससे टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने न तो मीटर उतारने दिया और न ही बकाया राशि जमा की। घटना के समय बिजली निगम के सात कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
उटावड थाना पुलिस ने आरोपी आबिद समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें