पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस ने गांव सतुआगढ़ी, हसनपुर में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पुरुषों को बताया गया कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। टीम ने लोगों को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए बताया कि नशे से जुड़ी किसी भी समस्या या परामर्श के लिए यहां निःशुल्क सहायता ली जा सकती है।