फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एलिवेटेड फ्लाईओवर पर ऑटो पलटा, दर्शन से लौट रहे युवक की मौत

Tue, 29 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग पकड़ रहे बच्चों को बचाने में हुआ हादसा, पांच युवक घायल
विज्ञापन


पलवल। एलिवेटेड फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाना से राधारानी के दर्शन कर ऑटो में लौट रहे छह युवक जब फ्लाईओवर पर चढ़ रहे थे, तभी पतंग पकड़ते हुए दो बच्चे अचानक सामने आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में आगे चल रही गाड़ी ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रहे ऑटो चालक इमरान को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और ऑटो बेकाबू होकर पलट गया।

हादसे में फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी निवासी हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर बादशाह खान अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कुसुम देवी ने हादसे को इत्तफाकिया बताया और किसी पर आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल अन्य युवकों में अंकित (राजीव कॉलोनी), शिवम, विनोद व सन्नी (डबुआ कॉलोनी) शामिल हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें