फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शराब से भरा ऑटो पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने शराब से भरे ऑटो को काबू कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ऑटो से 20 पेटी शराब भी बरामद की गई है। आरोपी ठेका मालिक की मिलीभगत से अवैध शराब तस्करी का काम कर रहे थे। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शशि प्रकाश के अनुसार वे टीम के साथ किठवाड़ी चौक पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि रेलवे रोड स्थित ठेके से ऑटो में शराब भरकर बस स्टैंड की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर बस स्टैंड चौक नाकाबंदी कर ऑटो को रोका तो उसमें से उतरकर दो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनों सहित तीन लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी यशपाल, यूपी के मिर्जापुर निवासी देवदत्त व यूपी के जिला औरैया निवासी रवि के रूप में हुई। तलाशी लेने पर ऑटो से 20 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें 11 पेटी देसी शराब, नौ पेटी बीयर शामिल थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठेका मालिक सन्नी मदान की मिलीभगत से शराब तस्करी का कार्य करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें