हथीन। एटीएम लूट गिरोह के मामले में हथीन उपमंडल के गांवों के तीन बदमाशों से पूछताछ के बाद तमिलनाडु पुलिस ने अभी तक 67 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। वहीं, तमिलनाडु पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए अंधरोला गांव निवासी बदमाश जुम्मल उर्फ जामिल का उसके गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तमिलनाडु पुलिस के आईजीटी सेंथिल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी भी गिरफ्तार आरोपियों गांव घुड़ावली निवासी साबिर, लखनाका निवासी मुबारिक एवं मलाई निवासी शौकीन से पूछताछ की जा रही है। हथीन निवासी बदमाश चूंकि तमिल एवं अंग्रेजी नहीं जानते है तो इस कारण तमिलनाडु पुलिस ट्रांसलेटर की सहायता से पूछताछ कर रही है। संवाद