फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की चाकुओं से हमला कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना इलाका स्थित मोहन नगर में हुई मारपीट में घायल हुए ऑटो चालक की उपचार के दौरान दिल्ली स्थित अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर तीन नामजद सहित तीन चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल ब्राह्मण निवासी श्रीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा वीरेंद्र ऑटो चलाने का काम करता था। 12 जून की सुबह वह घर से आटो लेकर काम पर गया हुआ था लेकिन उसी दिन करीब 11 बजे वह ऑटो लेकर घर पहुंचा तो खून में लथपथ था। उसने अपने बेटे वीरेंद्र से पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ गांव निवासी रंजीत, लक्ष्मण व श्याम ने अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों व चाकुओं से हमला कर दिया है।
घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ थाना कैंप राधे श्याम ने बताया कि झगडे़ में वीरेंद्र नामक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित तीन चार अन्यों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें