फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पातली खुर्द में जमीन पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला, अब ग्रामीणों की भूमिका उजागर होने पर बदली दिशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पातली खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता कुलबीर तेवतिया और उनके परिजनों पर दर्ज मामला अब पलट गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता पक्ष ने हमला झेलने के बाद आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी, जबकि हमला ग्रामीणों की ओर से पूर्व नियोजित तरीके से किया गया था। अब पुलिस ने 30 से अधिक ग्रामीणों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा नेता राजेश तेवतिया ने बताया कि उनके चचेरे भाई कुलबीर ने दिल्ली निवासी आरसी अग्रवाल से 23 कनाल 8 मरला जमीन का एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि 25 दिसंबर को कुछ ग्रामीणों ने खेत में घुसकर फसल नष्ट की और सामान उठाकर ले गए। 6 जनवरी को विपिन, लखन, मनोज, गौतम, सतपाल, किशन, सोनू, राहुल, राजेंद्र समेत करीब 40 लोग दोबारा कब्जे की नीयत से पहुंचे और मजदूरों से 50 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर कुलबीर और उनके स्वजन पर हमला कर दिया गया, जिसमें दिनेश को गोली लगी और पोता तरुण घायल हो गया। चार गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आईजी रेवाड़ी को इसकी शिकायत दी, इसके बाद नूंह डीएसपी मुख्यालय ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि पातली गांव के ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से हथियारों के साथ हमला किया। शिकायतकर्ता पक्ष ने आत्मरक्षा में लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायर किए। जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना पुलिस ने मनोज, कृष्ण, गौतम, देशराज, सोनू, नवीन, लखन, भूपेन्द्र, रवि, राजा,कुनाल, सतपाल, कृपाल, अमित, मन्नू राहुल, 30-35 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें